सार्वजनिक स्थल पर हुड़दंग कर शांति भंग करने में दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सेलाकुई–देहरादून 11 अगस्त। दिनांक- 10/08/2026 को थाना सेलाकुई पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास 02 व्यक्ति सडक पर सरेआम हुड़दंग करते हुए आने जाने वाले राहगीरों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तथा मौके पर दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर सडक पर शोर-शराबा करते हुए एक दूसरे को मरने मारने पर आमादा हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारस5 दोनो व्यक्तियों (1-अखिलेश शुक्ला पुत्र प्रेम किशोर शुक्ला निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून
2- विमल पुत्र कौशल किशोर निवासी निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना- मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून) को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। ।

*Lपुलिस टीम में 1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 वीर सिंह
3- का0 इरशाद मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here