चोरी की घटना का पुलिस ने किया पटाक्षेप..अभियुक्तों के कब्जे से घटना में चोरी किया गया लाखों रू0 मूल्य का माल बरामद।

ऋषिकेश-देहरादून 10 नवंबर। दिनांक 06-11-2026 को वादी श्री अश्वनी पुत्र श्री हरिहर प्रसाद गुप्ता, निवासी शिवाजी नगर, ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा ऋषिकेश-हरिद्वार रोड, गीतानगर गली नंबर-10 के बाहर स्थित उनकी गुप्ता मोबाइल वर्ल्ड नामक दुकान का शटर तोड़कर विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन, एचपी कंपनी के लैपटॉप एवं डेमो फोन चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर मु0अ0सं0-585/2026 धारा 305(ए)/331(4) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार के प्रकरण में प्रकाश में आये अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 09-11-26 को चैकिंग के दौरान नटराज चौक के पास मनसा देवी फाटक के निकट बाइपास रोड के पास से मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले 04 अभियुक्तों 01: नितिन दास पुत्र सुरेश दास, 2-अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल, 3-योगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र श्याम कुमार, तथा 4-रोहन पुत्र लक्ष्मण को उक्त घटना में चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त दोनो मोटर साइकिलों को सीज किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में जेल जा चुके हैं।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
1-नितिन दास पुत्र सुरेश दास, निवासी मुर्गी फार्म, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष।

2-अभिषेक थापा पुत्र सोमपाल, निवासी प्रतीत नगर, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

3-योगेंद्र उर्फ दीपक पुत्र श्याम कुमार, निवासी अहबाबनगर, कड़च्छ, थाना ज्वालापुर, जनपद हरिद्वार, उम्र 26 वर्ष।

4-रोहन पुत्र लक्ष्मण, निवासी निकट अमर ज्योति स्कूल, लालतप्पड़, कोतवाली डोईवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष।

👉👉👉आपराधिक इतिहास अभियुक्त अभिषेक थापा…
1- मु0अ0सं0 29/24 धारा 457/380/411 भादवि
2- मु0अ0सं0 228/24 धारा 305(ए)/317(2)/3(5) बीएनएस
3- मु0अ0सं0 66/25 धारा 305/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस
4- मु0अ0सं0 149/25 धारा 305(।)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस

👉👉👉आपराधिक इतिहास अभियुक्त रोहन थापा….
1- मु0अ0सं0 48/21 धारा 457/380/411 भादवि
2- मु0अ0सं0 774/22 धारा 457/380/411 भादवि
3- मु0अ0सं0 08/23 धारा 457/380/411 भादवि
4- मु0अ0सं0 228/24 धारा 305(डी)/317(2)/3(5) बीएनएस
5- मु0अ0सं0 149/25 धारा 305(ए)/331(4)/317(2)/3(5) बीएनएस

*पुलिस टीम में 1-प्रभारी निरीक्षक यशपाल सिह बिष्ट कोतवाली ऋषिकेश
2-निरीक्षक खुशीराम पाण्डेय ( प्रभारी एसओजी)
3-व0उ0नि0 नवीन जोशी
4-उ0नि0 अमित कुमार।
5-उ0नि0 राजकुमार।
6-हे0का0 सन्दीप राठी
7-हे0का0 विपिन सैनी (एसओजी)
8-का0 सौरभ चौहान।
9-का0 संदीप छावड़ी।
10-का0 रमेश मैठाणी।
11-का0 सौरभ वालिया
12-का0 तेज सिह
13-का0 अभिषेक
14-का0 दिनेश मेहर
15-का0 नवनीत एसओजी
16-का0 सोनी
17-का0 मनोज मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here