भारत रक्षा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख इकाई की टीम में श्री चंदन दत्त सहित रॉयल बक्शी एवं अन्यों को मिला महत्वपूर्ण दायित्व।

फरीदाबाद 11 अगस्त। भारत रक्षा मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक एवं अभ्यास वर्ग हरियाणा के फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रांत की नई टीम की घोषणा भारत रक्षा मंच राष्ट्रमहामंत्री श्रद्धेय अशोक आचार्य एवम भारत रक्षा मंच संयोजक एवं संघ के प्रमुख प्रचारक आदरणीय श्री सूर्यकांत केलकर जी द्वारा की गई ।

इस अवसर पर साहिल जी महाराज को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रांत का संरक्षक, चंदन दत्ता को जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख प्रांत का संगठन मंत्री, श्रीमती एडवोकेट जसमीत कौर पांडे को महिला प्रमुख, जम्मू-कश्मीर प्रांत तथा रायल बक्षी जी को उपाध्यक्ष, जम्मू-कश्मीर प्रांत का दायित्व प्रदान किया गया।

नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन मंत्री चंदन दत्ता ने भारत रक्षा मंच के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं महानुभावों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल कोई पद नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण दायित्व और राष्ट्रहित में मिली जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जम्मू-कश्मीर इकाई भारत रक्षा मंच के उद्देश्यों एवं संकल्पों को धरातल पर मजबूती से आगे बढ़ाएगी और संगठन को जम्मू-कश्मीर में एक नए मुकाम तक ले जाने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेगी।

साहिल जी महाराज ने जम्मू-कश्मीर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, सुरक्षा एवं आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर भारत रक्षा मंच की सक्रिय भूमिका की आवश्यकता पर बल दिया तथा राष्ट्रवादी नागरिकों की सुरक्षा और उनके हितों के लिए प्रभावी रूप से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्रीमती जसमीत कौर पांडे जी ने भी संगठन का आभार व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

साथ ही, चंदन दत्ता ने जम्मू-कश्मीर टीम के भाई सतपाल हिंदू जी, रंजना जी एवं विद्या सागर जी के योगदान के प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नई टीम पूर्व कार्यकर्ताओं की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरते हुए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर भारत रक्षा मंच के कार्य को आगे बढ़ाएगी।

एक बार पुनः भारत रक्षा मंच के शीर्ष नेतृत्व एवं सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हृदय से आभार।

यह पद नहीं, दायित्व है।
यह सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है।
और इस जिम्मेदारी को हम पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे।

भारत रक्षा मंच को जम्मू-कश्मीर में एक नए मुकाम तक ले जाने का संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here