न्यू रोहतक रोड‐करोल बाग (नई दिल्ली) 23 सितंबर। स्थानीय सिटिजन जर्नलिस्ट/संवाददाता (डॉली एवं अंजनी) सुनने में तो आता है की नई दिल्ली देश की राजधानी होने की वजह से काफी साफ सुथरी होगी लेकिन धरातल पर वस्तु स्थिति कुछ और ही रहती है जिस्म कि करोल बाग का न्यू रोहतक रोड विद्यार्थी स्वरूप मार्ग आसपास का लगता हुआ क्षेत्र अपने आप में एक पूरी गाथा बयान करता हुआ नजर आया । पिछले काफी समय से हमें नई दिल्ली से सीवर एवं गंदे नाले से पानी बाहर बहने एवं स्थानीय लोगों के घरों में पानी से उत्पन्न गंदगी के कारण एक प्रकार से घरों में कैद होने की शिकायत प्राप्त हो रही थी. स्थानीय लोगों के द्वारा इस विषय में अपने स्तर पर काफी प्रयास किए गए. कि इस गंदगी
एवं अप्रत्यक्ष घरों में कैद होने की स्थिति से निजात पाई जा सके . लेकिन उनके काफी प्रयासों के बाद भी जब वह सफल नहीं हुए तो द फोकस आई को इस विषय में शिकायत प्राप्त हुई. हमारे द्वारा अथक प्रयासों के फल स्वरुप क्रमबद्ध तरीके से स्थानीय क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी अधिकारियों एवं स्थानीय विधायक श्री विश्वास रवि से वार्तालाप एवं व्हाट्सएप पर बातचीत हुई जिसके फल स्वरुप तीन ही दिनों में क्रमबद्ध
तरीके से साफ सफाई का काम पूर्ण हो गया जिसके फल लोगों ने राहत की सांस ली।








