राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तराखंड को मिलेगी लगभग ₹1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात।

देहरादून 6 नवम्बर । उत्तराखंड राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देवभूमि को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह अपने उत्तराखंड दौरे के दौरान ₹1,475.31 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम प्रदेश की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से प्रदेश में आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, सड़क संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और जनसुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के साथ उत्तराखंड विकास की नई संभावनाओं की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार का विशेष जोर पर्वतीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने, युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा प्रदेश को निवेश और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर है।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा प्रस्तावित विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। इन परियोजनाओं से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार विकसित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार का उद्देश्य विकास के साथ प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध विरासत का संरक्षण सुनिश्चित करना भी है।

राज्य स्थापना के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर लगभग ₹1500 करोड़ की विकास परियोजनाओं की यह सौगात उत्तराखंड की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने और विकसित उत्तराखंड के संकल्प को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here