विकासनगर क्षेत्र में स्कूल परिसर में स्थित घर मे हुई चोरी की घटना का दून पुलिस द्वारा किया खुलासा।

देहरादून 1 अक्टूबर। दिनांक- 23/09/2026 को वादी श्री गोपाल सिंह, निवासी बरोटीवाला, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र अज्ञात अभियुक्तों द्वारा उनके घर के कमरे की जाली तोड़ते हुये घर में घुसकर सोने चांदी के आभूषण व नगदी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में दिया गया। लिखित शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में तत्काल धारा 305(ए)/331(8) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल कोतवाली विकासनगर पर अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटनाओ में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों से दिनांक 30/09/2026 को पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल एक अभियुक्त बाबूराम पुत्र स्व० श्री चरण दास निवासी तोलाराम बस्ती नवाबगढ़ विकासनगर उम्र 65 वर्ष को पुल नं0- 01 विकासनगर के पास से घटना में चोरी की गयी नगदी, अन्य दस्तावेजों व घटना में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या: यू0के0-16-ए-1458 के साथ गिरफ्तार किया गया, जिससे पूछताछ में घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आये है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार सभी सम्भावित स्थानों पर दबिशें दी जा रही है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नवाबगढ़ विकासनगर का रहने वाला है तथा दिनांक 23/09/2026 को बरोटीवाला में एक स्कूल परिसर मे स्थित घर में उसके द्वारा अपने तीन अन्य साथियो के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, घटना में अभियुक्त के साथ उसके तीन अन्य साथी 1- सोनू 2- राजेन्द्र तथा 3- मदन शामिल थे, जिनमें से सोनू तथा मदन अभियुक्त के साले तथा राजेन्द्र अभियुक्त के भाई का बेटा है, अभियुक्त सोनू लुधियाना में, राजेन्द्र भटिण्डा पंजाब में तथा मदन नयागांव क्षेत्र में रहता था। घटना से पूर्व अभियुक्त बाबूराम द्वारा उक्त घर की रैकी कर अपने साथियो को घटना के लिए विकासनगर बुलाया था तथा अपनी मोटर साइकिल से अभियुक्त राजेन्द्र तथा सोनू को घटना स्थल के पास बरोटीवाला शिव मन्दिर तिराहे तक पहुँचाया था, जहाँ से दोनो अभियुक्त गन्ने के खेत से होते हुए वादी के घर तक पहुंचे थे, जहां उनके द्वारा घर की जाली काट कर घर में घुसते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया था। योजना के मुताबिक घटना के बाद अभियुक्त बाबू राम अपनी मोटरसाइकिल से दोनो अभियुक्तो लेने पूर्व में निर्धारित किये गये स्थान हनुमान मन्दिर के पास पहुँचा था, जहाँ से उसने दोनो अभियुक्त को अपनी मोटर साइकिल से वेदांश चौक पर छोड़ा था, जिसके बाद दोनो अभियुक्त उनके साथ घटना में शामिल एक अन्य अभियुक्त मदन के साथ उसके घर नयागांव चले गये थे। घटना के बाद अन्य अभियुक्तों द्वारा अभियुक्त बाबूराम को उसके हिस्से के पैसे व कुछ अन्य दस्तावेज दिये गये थे, जिसे लेकर अभियुक्त अपने घर चला गया था।

अभियुक्त (बाबूराम पुत्र स्व० श्री चरण दास निवासी तोलाराम बस्ती, नवाबगढ़, विकासनगर, देहरादून, उम्र – 65 वर्ष) से पूछताछ में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पछवादून क्षेत्र में अन्य स्थानों पर भी चोरी व नकबजनी की घटनाओ को अंजाम देना प्रकाश में आया है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

पुलिस टीम मैं 1- निरीक्षक राजीव रौथाण, प्रभारी कोतवाली विकासनगर
2- व0उ0नि0 शिशुपाल सिंह राणा, कोतवाली विकासनगर
3- उ0नि0 चन्द्र शेखर नौटियाल
4- उ0नि0 सूरज कण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल
5- उ0नि0 सनोज कुमार
6- का0 मनोज भारती
7- का0 नरेश पन्त
8- का0 नवीन कोहली
9- का0 नितिन कुमार
10- का0 पवन बिष्ट मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here