मानव अधिकार संरक्षण केंद्र द्वारा मानवाधिकारों पर विचार गोष्ठी के आयोजन के दौरान उत्कृष्ट कार्यो हेतु सम्मान समारोह में पुलिस अधिकारी संजीव त्यागी सहित 36 को किया गया सम्मानित।

देहरादून 16 नवंबर। मानवाधिकार संरक्षण केंद्र देहरादून द्वारा कल दिनांक 15 नवंबर रविवार को पुरुकुल स्थित ग्रीन हेरीटेज में मानवाधिकारों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया और अपने क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने हेतु 36 महानुभावों को उत्तराखंड मानव संरक्षण रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य विधि आयोग के पूर्व अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने मानवाधिकारों से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला और मानवाधिकारों की रक्षा हेतु किए जाने वाले विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराया जस्टिस राजेश टंडन जी ने कहा की मानवाधिकार बच्चों के जन्म लेने से ही प्रारंभ हो जाते हैं और सभी व्यक्तियों के मानवाधिकारों की रक्षा करना हम सबका दायित्व है कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए उत्तरांचल विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर राजेश बहुगुणा जी ने मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के द्वारा मानवाधिकारों की रक्षा हेतु किए जाने वाले कार्यों को समाज के लिए प्रेरणा देने वाला बताया कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मेडिकल एजुकेशन उत्तराखंड के डायरेक्टर डॉ आशुतोष सयाना ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी ईमानदारी से किया जाता है लेकिन फिर भी कई बार उन्हें विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है विशिष्ट अतिथि एसपी सिटी श्री शेखर सुयाल द्वारा पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डालते हुए प्रश्न उठाया कि जनता के हितों की रक्षा करने के बाद भी अक्सर पुलिस पर मानवाधिकार हनन के आरोप लगाते हैं कार्यक्रम का संचालन मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल ने किया और कार्यक्रम के संयोजक मानवाधिकार संरक्षण केंद्र देहरादून के अध्यक्ष अकबर सिद्दीकी रहे कार्यक्रम में विशिष्ट कार्य हेतु मेडिकल एजुकेशन के डायरेक्टर डॉक्टर आशुतोष सयाना, एसपी सिटी शेखर सुयाल, दून अस्पताल के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मनोज शर्मा, दून अस्पताल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ आर.एस. बिष्ट, विजिलेंस के इस्पेक्टर संजीव त्यागी सहित 36 महानुभावों को उत्कृष्ट कार्य हेतु मानवाधिकार संरक्षण रत्न से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के प्रांतीय सचिव राजीव वर्मा, हर्षल फाउंडेशन के संयोजक रमा गोयल, विजय कथूरिया एसपी सिंह इरशाद सहित मानवाधिकार संरक्षण केंद्र के सदस्य उपस्थित उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here