चेन छीनने की घटना को अंजाम देने वाले 02 शातिर अभियुक्त आये दून पुलिस की गिरफ्त में,,,

नेहरू कॉलोनी, देहरादून 16 सितंबर। दिनांक – 14/09/2026 को वादी सूर्यांश कुकरेती पुत्र सर्वेश कुकरेती निवासी नारायण विहार, कारगी चौक, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनकी चेन झपट्टा मारकर छीनकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गयी, जिसके आधार पर थाना नेहरु कॉलोनी पर मु0अ0सं0- 382/2026, धारा- 126(2), 304(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत उसके शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर तत्काल थाना नेहरु कॉलोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया।

गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास
आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, इसके अतिरिक्त संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु संपूर्ण थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा दिनाँक – 15/09/2026 को दून यूनिवर्सिटी रोड पर चेकिंग के दौरान मोथरोवाला की ओर से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की नीले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को चेकिंग हेतु रोककर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा अपना नाम 1- विनीत पाल पुत्र श्री राम नरेश व 2- मो0 आजम पुत्र मो0 आलम बताया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनमे से एक युवक विनीत पाल के पास से 01 टूटी हुई पीली धातु की चेन तथा दूसरे युवक मो0 आजम के कब्जे से 01 अवैध चाकू बरामद हुआ, बरामद चैन के संबंध में सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तो द्वारा उक्त चैन को एक दिन पूर्व नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति के गले से झपट्टा मारकर छीनना बताया गया, जिस पर दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कूटी को सीज़ किया गया।

पूछताछ में दोनों अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदी हैं तथा नशे की लत को पूरा करने के लिए दोनों ने मिलकर चेन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने की योजना बनाई थी। दिनांक 14-09-2026 की रात्रि में स्कूटी से रिस्पना से कारगी चौक की तरफ जाने के दौरान उन्हें एक युवक स्कूटी से जाता हुआ दिखाई दिया, जिसने गले में चेन पहनी हुई थी। दोनों अभियुक्तो (1- विनीत पाल पुत्र श्री राम नरेश निवासी ब्राह्मणवाला, आयशा मस्जिद के पास, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष
2- मो0 आजम पुत्र मो0 आलम निवासी ब्राह्मणवाला, महबूब कॉलोनी, थाना पटेल नगर, देहरादून, उम्र- 33 वर्ष) ने उसे अपनी बातों में लगाकर रोका तथा इसी दौरान विनीत पाल द्वारा उसके गले से चेन छीन ली गई। चेन छीनते समय वह टूट गई, जिसके बाद दोनों अभियुक्त मौके से फरार हो गए।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 डालेंद्र सिंह
2- का0 हितेश
3- का0 ब्रजमोहन कनवासी
4- का0 विक्रम बंगारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here