कोरोनेशन हॉस्पिटल नें हुयी मारपीट की घटना में दून पुलिस ने 10 युवकों को चिन्हित कर किया गिरफ्तार।

डालनवाला–देहरादून 16 सितंबर। मीडिया मे वायरल एक वीडियो, जिसमे कोतवाली डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत कोरोनेशन हॉस्पिटल में कुछ अज्ञात युवक आपस में मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है, का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उक्त घटना के संबंध में शिकायतकर्ता हिमांशु चौहान पुत्र श्री शीतन चौहान निवासी- वृन्दावन एन्क्लेव, बालावाला, गुलरघाटी, लेने नं0- 1, देहरादून द्वारा एक तहरीर कोतवाली डालनवाला पर दी गयी कि वे अपने 06 अन्य दोस्तों के साथ कोरोनेशन जिला चिकित्सालय में मेडिकल करवाने हेतु आये थे कि तभी कोरोनेशन हॉस्पिटल में 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा वाहन सं0- UK07FG4494 से आकर उनसे उनका पता पूछा गया तो उनके द्वारा अपना पता बालावाला बताने पर अचानक उन पर हमला कर मारपीट की गयी व काँच की बोतलों व पत्थरों से हमला कर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर तत्काल मु0अ0सं0- 149/2026 पंजीकृत किया गया था।

उक्त घटना में डालनवाला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर मारपीट की घटना में संलिप्त 10 युवको (1- वंश कोठियाल पुत्र मनोज कोठियाल निवासी- 113 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 20 वर्ष,
2- कपिल वोहते उर्फ सन्नी पुत्र राजभहन बोहते निवासी- 112 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 36 वर्ष,
3- अंकित वासोत उर्फ कुसु पुत्र किशोर वासोत निवासी- 78 III ब्लॉक, इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 37 वर्ष,
4- समीर ढिंगिया पुत्र राजन ढिंगिया निवासी- 109 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 23 वर्ष,
5- मुकुल सोनकर पुत्र अजय सोनकर उर्फ घोंचू निवासी- 51 इन्द्राकालोनी, चुक्खू मौहल्ला, कोतवाली नगर, देहरादून, उम्र 22 वर्ष,
6- गुंजन कुमार पुत्र भूटान यादव निवासी- इन्द्रा कालोनी, शर्मा टेलर, नई चुक्खूवाला, जनपद देहरादून हाल पता- कारवाड़ी ग्रांट नियर बडोवाला, जनपद देहरादून, उम्र 19 वर्ष,
7- शुभ सिरोय पुत्र चंचल सिरोय निवासी- 93/01 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष,
8- विवेक सैनी उर्फ विहान पुत्र पप्पू सैनी निवासी- म0नं0 60/60 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 22 वर्ष
9- हर्षित चौहान पुत्र दीपक चौहान निवासी- म0नं0 253 III ब्लॉक, इन्द्रा कालोनी, चुक्खूवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष,
10- हिमांशु भट्ट पुत्र विनोद कुमार निवासी 14/2 इन्द्रानगर कालोनी, चुक्खूवाला, देहरादून, उम्र 21 वर्ष) को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जिनके विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here