काशीपुर 9 अगस्त। गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखण्ड, काशीपुर के सभागार में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों की एक बैठक आहूत की गयी, जिसकी अध्यक्षता सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, श्री सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय महोदय द्वारा की गयी। महोदय द्वारा विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया गया। गन्ना एवं चीनी आयुक्त, उत्तराखण्ड श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया द्वारा विभागीय क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी महोदय को प्रदान की गयी। सचिव महोदय ने निर्देशित किया की उत्तम प्रजातियों के बीज किसानों को उपलब्ध कराया जाये, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो। गन्ना विकास के कर्मचारी किसानों को गन्ने की फसल पर प्रतिबन्धित दवाओं के प्रयोग के प्रति जागरूक करें क्योंकि प्रतिबन्धित दवाओं के फसल पर प्रयोग से कैंसर जैसे रोग होने की सम्भावना रही है। सचिव महोदय द्वारा समितियों का ऑडिट समय से करने के निर्देश दिये गये महोदय द्वारा गन्ना उपज की लागत की जानकारी गन्ना शौध केन्द्रों के वैज्ञानिकों से प्राप्त की गयी। महोदय द्वारा सभी गन्ना समितियों में स्थित खाद गौदामों को ऑनलाईन करने के निर्देश दिये गये। महोदय द्वारा गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, काशीपुर का निरीक्षण किया गया तथा कार्यालय प्रांगण में रूद्राक्ष पौध का रोपण किया गया, महोदय द्वारा गन्ना किसान संस्थान के प्रेक्षाग्रह के आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गये। इस बैठक में संयुक्त गन्ना एवं चीनी आयुक्त, हिमानी पाठक, प्रचार एवं जनसम्पर्क अधिकारी नीलेश कुमार ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार एवं देहरादून के सहायक गन्ना आयुक्त, सहायक चीनी आयुक्त गन्ना शौध केन्द्र के प्रभारी अधिकारी, डा० संजय कुमार अन्य वैज्ञानिक एवं विभाग के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।









