अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकास नगर–देहरादून 9 अगस्त। आज दिनांक 09/08/2026 की सांय चैकिंग के दौरान विकासनगर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बेलावाला क्षेत्र में 01 व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देते हुए अवैध रूप से सट्टा खिलाने वाले एक अभियुक्त (सोनू पुत्र लाल सिंह निवासी बेलावाला, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र – 46 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति द्वारा अपना नाम सोनू पुत्र लाल सिंह बताया तथा बताया कि वो मोबाइल फोन के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलवाता है तथा जीतने वाले व्यक्ति को मिलने वाली धनराशि में सेअपना कमिशन काटकर शेष पैसा उस व्यक्ति को दे देता है। मौके पर अभियुक्त की तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 01 पाकेट डायरी तथा 5990 रू0 नगद बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0: 241/2026 धारा: 13 जुआ अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में 1- का0 मनोज भारती
2- पी0आर0डी0 कमल मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here