एक को बचाने की कोशिश में दुर्घटनावश दूसरे की जान लेकर पलटा ट्रक. जाँच जारी.

पटेलनगर–देहरादून 20 सितंबर.दिनाँक 20 सितंबर की प्रातः कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना पटेल नगर को सूचना प्राप्त हुई कि मोब्बेवाला के पास एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल आपदा कंट्रोल, फायर सर्विस,ट्रैफिक कंट्रोल के साथ मौके पर पहुँचा। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सिमेंट से भरा उक्त ट्रक एक बाईक सवार को टक्कर से बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गया और कुछ दूर जाकर पलट गया, उक्त ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है। शेष वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here