काशीपुर 24 सितंबर। गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केन्द्र काशीपुर द्वारा शरदकालीन गन्ना बुवाई एवं चीनी परता में सुधार हेतु नवीनतम तकनीकी विषय पर एक दिवसीय गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, उत्तराखण्ड की अध्यक्षता में आज दिनांक 24 सितम्बर 2026 को गन्ना किसान संस्थाान एवं प्रशिक्षण केन्द्र काशीपुर के प्रेक्षा गृह में किया गया।
इस गोष्ठी का उदेश्य शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु नवीनतम शस्य तकनीक, गन्ने की स्वीकृत नवीनतम प्रजातियों एवं स्वस्थ गन्ना बीज का चुनाव, सन्तुलित खाद एवं उर्वरक प्रबन्धन, चीनी परता में सुधार हेतु नवीनतम तकनीक की जानकारी, प्रति ईकाई उत्पादन बढ़ाने एवं कम लागत में अधिक उपज का लक्ष्य गन्ना कृषकों तक पहुँचाना है।
इस गोष्ठी का शुभारंभ आयुक्त गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग श्री त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, द्वारा किया गया । आयुक्त महोदय ने अपने सम्बोधन में बताया कि गन्ना कृषकों को उन्नत प्रजाति के बीज खाद एवं दवाईया समितियों के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है। आगामी शरदकाल में गन्ना कृषक अधिक से अधिक क्षेत्रफल में गन्ने की बुवाई करें विभाग द्वारा कृषकों को हर सम्भंव सहायता प्रदान की जायेगी।
गन्ना शोध केन्द्र काशीपुर के वैज्ञानिक डा० सिद्धार्थ कश्यप ने गन्ना एवं चीनी परता में सुधार हेतु नवीनतम तकनीकी तथा शरदकालीन गन्ना बुवाई हेतु नवीनतम गन्ना प्रजातियों के बारे में जानकारी दी। डा० सिद्धार्थ कश्यप ने को०लख० 16202, को०शा० 17231, को०शा० 18231, को०शा० 19231, को०शा० 15023, को०लख० 14201, को०पन्त 12226, को०पन्त 12221, जैसी नवीनतम प्रजातियों की बुवाई पर जोर दिया।
गोविन्द बल्लभ कृषि विश्वविद्यालय पन्तनगर के डा० गीता शर्मा द्वारा कृषकों को गन्ने में लगने वाले विभिन्न रोग की पहचान एवं उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
गोविन्द बल्लम कृषि विश्वविद्यालय पन्तनगर के डा० रवि मौर्या द्वारा कृषकों को गन्ने में लगने वाले विभिन्न कीट की पहचान एवं उनकी रोकथाम के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गयी।
गन्ना शोध केन्द्र काशीपुर के प्रभारी अधिकारी डा० संजय कुमार ने गन्ने की उन्नत खेती एवं पेडी प्रबन्धन के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गयी।
गया। कृषको के प्रश्नो एवं उनकी शंका का समाधान भी वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा किया
इस अवसर पर प्रचार एवं जनसम्र्पक अधिकारी श्री नीलेश कुमार, सहायक गन्ना आयुक्त श्री आशीष नेगी, सहायक गन्ना आयुक्त जनपद हरिद्वार, सहायक गन्ना आयुक्त जनपद देहरादून एव सहायक गन्ना आयुक्त ऊधमसिंह नगर, उपस्थित रहे तथा गोष्ठी में 80 कृषकों एवं 119 अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति रही।





