प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज बुधवार को राज्य में डायग्नोस्टिक सुविधाओं एवं 108 सेवा के परिचालन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

देहरादून, 23 सितंबर । चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने आज शासकीय आवास पर विभागीय सचिव एवं विभागाध्यक्ष (चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) तथा प्रबंध निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ राज्य में डायग्नोस्टिक सुविधाओं एवं 108 सेवा के परिचालन को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

बैठक में डायग्नोस्टिक सुविधाओं एवं 108 सेवा के कार्य-क्षेत्र के विस्तार, जनोपयोगी स्वरूप, बेहतर एवं त्वरित सेवा तथा प्रतिक्रिया समय को न्यूनतम करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने अधिकारियों को इन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनोपयोगी बनाने के लिए रणनीतिक तौर पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डायग्नोस्टिक सुविधाएं एवं 108 सेवा प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इन सेवाओं का सुलभ एवं व्यापक स्वरूप आमजन को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से निरंतर अभिनव पहल की जा रही हैं। आमजन को केंद्र में रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच एवं प्रभावशीलता को और बेहतर बनाने की दिशा में विभाग द्वारा समग्र रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को दोनों सेवाओं को अधिक सुलभ एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here