काशीपुर 23 सितंबर। गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के तत्वावधान में गन्ना विकास परिषद काशीपुर द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर ब्लॉक के ग्राम आमपोखरा में गन्ना विभाग किसान के द्वार एवं कृषक चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एस०सी०डी०आई० बीरेंद्र कुमार चौधरी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करके गन्ना उत्पादन बढ़ाना है। वैज्ञानिक खेती समय की जरूरत है। वैज्ञानिक खेती ही वर्तमान लाभदायक खेती है । विभाग के लिए किसान हित सर्वोपरि है। किसान गन्ना के साथ सहफसली खेती करके
आय दोगुनी कर सकते हैं। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। किसानों को इस वर्ष गन्ना आपूर्ति में सुधार किया गया है। किसानों को अनुदान पर कृषि रसायन उपलब्ध करायें जा रहे हैं। गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा गन्ना की नवीनतम प्रजातियों, पेड़ी प्रबंधन, सहफसली खेती की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। सुरेंद्र सिंह सचिव प्रभारी द्वारा गन्ना समिति के माध्यम से उपलब्ध करायें जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। गन्ना पर्यवेक्षक श्री राजेश कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। सर्किल प्रभारी योगेश भट्ट द्वारा किसानों से गन्ना बीज की मांग लेकर समय पर बीज उपलब्ध करने को कहा गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चौधरी द्वारा रामलाल सिंह , चौधरी रामधन सिंह, रामस्वरूप, दलपत सिंह, प्रेम सिंह, इंद्रजीत सिंह , कृपाल सिंह चंद्रपाल सिंह , गुरमेल सिंह, मनीष कुमार वीरेंद्र प्रसाद, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









