काशीपुर के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में विभाग जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

काशीपुर 22 सितंबर । आज मंगलवार को गन्ना विकास परिषद काशीपुर के ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में विभाग जनता के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एस०सी०डी०आई० काशीपुर बी०के०चौधरी द्वारा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बी०के०चौधरी द्वारा बताया गया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गन्ना किसानों को शरदकालीन गन्ना बुवाई के लिए किसानों को प्रेरित करना है । तथा किसानों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है । विभाग का प्रयास है कि किसानों को कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, उनको उनके गांव में ही उनकी समस्याओं का समाधान हो सके । किसान शरदकालीन में गन्ना के साथ-साथ सहफसली खेती करके अपनी आय में बढ़ोतरी करें । एस०सी०डी०आई० बीरेंद्र कुमार चौधरी काशीपुर द्वारा बताया गया कि किसानों को अनुदान पर कीटनाशक रसायन उपलब्ध कराई जा रहे हैं , जिसमें पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत का पालन किया जा रहा है । हमारा उद्देश्य है कि अधिकतम किसानों को विभागीय योजनाओं का समय पर लाभ मिले , किसानो की आय दोगुनी हो । गन्ना विकास निरीक्षक वीरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा किसानों को नवीनतम गन्ना प्रजातियों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई । गन्ना विकास निरीक्षक सुरेश सिंह द्वारा खेती प्रबंधन के बारे में किसानों को जानकारी दी गई । गन्ना पर्यवेक्षक सोमपाल सिंह द्वारा किसानों से गन्ना बीज की मांग के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमपाल सिंह प्रधान जयपाल सिंह राजपाल सिंह सुरेश सिंह नागेंद्र सिंह पंकज कुमार संतोष राणा मोहन सिंह विजय कुमार प्रमोद सिंह खड़ी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here