ऋषिकेश–देहरादून 14 मई। दिनांक 10-05-2026 को वादी श्री राय सिंह बिष्ट निवासी ओम विहार कॉलोनी, गुमानीवाला ऋषिकेश द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर एक लिखित तहरीर दी रात्रि के समय अभियुक्त मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा द्वारा वादी के घर की दीवार फांदकर जबरन घर में प्रवेश करते हुए वादी व उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई, साथ ही वादी का मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिया गया। तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश पर *मु0अ0सं0: 184/2026 धारा 117(2)/333/115(2) बीएनएस* पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा कोतवाली ऋषिकेश पर गठित पुलिस टीम को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही वादी के घर के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों तथा पडोसियों के बयानों के आधार पर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक – 14/05/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त (मनीष पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी ओमविहार कालौनी गली न0 5 गुमानीवाला, ऋषिकेश, देहरादून (उम्र 24 वर्ष) को गुमानीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 सुमित चौधऱी
2- का0 शेखर सैनी शामिल थे।






