महिला के साथ मारपीट कर हुड़दंग मचाने वाले को पुलिस ने क्या गिरफ्तार।

क्लेमेनटाउन–देहरादून 15 सितंबर। दिनांक: 14-09-26 को थाना क्लेमेनटाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि टर्नर रोड क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा हुडदंग मचाते हुए अपने माताजी के साथ मार-पिटाई की जा रही है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो पाया कि विश्व दीपक राठौर नाम के व्यक्ति द्वारा अपनी माता जी के साथ मार पिटाई करते हुए हुडदंग मचाया जा रहा है। मौके पर उक्त व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया तो वह और अधिक उग्र होकर शोर शराबा मचाने लगा। जिस पर किसी संज्ञेय अपराध के घटित होने की प्रबल सम्भावना को देखते हुए मौके से अभियुक्त (विश्व दीपक राठौड़ पुत्र स्व० श्री रुली राम राठौर निवासी सी- 24 गली नंबर 4, टर्नर रोड, क्लेमेंट टाउन, उम्र 42 वर्ष) को धारा: 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 बद्री लाल टम्टा
2- का0 मनोज कपिल
3- कां0 प्रमोद चंद्र मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here