DIG /SSP देहरादून का सेवा भाव , असहाय बुजुर्ग महिला को भोजन कराकर सकुशल पहुंचाया उनके परिचितों के घर।

29 जुलाई। आज पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून श्री दलीप सिंह कुँवर जब शहर भ्रमण करने के बाद अपने आवास की तरफ़ आ रहे थे तो उनको अपने आवास के बाहर एक असहाय बुजुर्ग महिला दिखाई दी जो उनके गेट के बाहर बैठी थी, जब SSP देहरादून ने उनसे बात की तो बुजुर्ग महिला द्वारा बताया गया कि वह भूखी है यह सुनते ही SSP देहरादून महोदय ने स्वयं महिला को अपने आवास में लाकर उनको भोजन कराया !

भोजन करने के पश्चात बुजुर्ग महिला द्वारा DIG/SSP देहरादून को आशीर्वाद देकर उनका धन्यवाद किया!

महिला का नाम पता पूछने के बाद DIG/SSP देहरादून ने नालापानी चौकी प्रभारी श्रीमती कुसुम पुरोहित को तत्काल मौक़े पर बुलाकर बुजुर्ग महिला को
सकुशल उनके परिचितों के सुपुर्द किया,परिचितों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा कर पुलिस का धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here