विकासनगर‐देहरादून 25 सितंबर। विकासनगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक – 24/09/2026 की सांय गश्त/चैकिंग के दौरान डाकपत्थर बैराज के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गया, अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा अपना नाम इन्तजार पुत्र सलीम बताया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 अवैध खुखरी बरामद हुई। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार करते हुए उसके विरुद्ध कोतवाली कैंट पर आर्म्स एक्ट के अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त (इन्तजार उर्फ जादू पुत्र सलीम पुत्र निकट बस अड्डा डाकपत्थर, थाना विकासनगर, देहरादून, उम्र- 31 वर्ष अपराधिक इतिहास. 1- मु०अ०सँ०- 03/2017 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
2- मु०अ०सँ०- 98/2017 धारा 380/411 भादवि
3- मु०अ०सँ०- 130/2017 धारा 380/411 भादवि
4- मु०अ०सँ०- 325/2017 धारा 110जी सीआरपीसी
5- मु०अ०सँ०- 388/2017 धारा 2/3 गैगेस्टर एक्ट
6- मु०अ०सँ०- 167/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
7- मु०अ०सँ०- 356/2020 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
8- मु०अ०सँ०- 383/2021 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
9- मु०अ०सँ०- 293/2022 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
10- मु०अ०सँ०- 382/2022, धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
11-मु०अ०सँ०- 333/2023 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
12- मु०अ०सँ०- -296/2026 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट) कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मादक पदार्थों की तस्करी, आर्म्स एक्ट तथा अन्य आपराधिक घटनाओ के 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। आज भी अभियुक्त किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था।
पुलिस टीम में 1- का0 पदम सिंह
2- का0 जसमेर सिंह मौजूद थे।








