10 लख रुपए से भी अधिक के अवैध मादक पदार्थो के साथ महिला नशा तस्कर सहित 03 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 29 सितंबर। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही करते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:-

*1- थाना रायपुर*

*15.52 ग्राम स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार:*

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 29-09-26 को गुरुद्वारा रोड रायपुर के पास से 01 अभियुक्त मंगलु पुत्र पप्पूनाथ को लगभग साढे 04 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 15.52 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना रायपुर में मु0अ0सं0- 401/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह हरिद्वार के एक स्थानीय नशेडी से सस्ते दामों में खरीदकर लाया था, जिसे वह देहरादून के स्थानीय नशेड़ियों को मंहगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*

मंगलु पुत्र पप्पूनाथ निवासी शान्ति विहार सपेरा बस्ती थाना रायपुर जनपद देहरादून (उम्र 24 वर्ष)

*बरामदगी:* 15.52 ग्राम स्मैक *(अनुमानित मूल्य 04 लाख 50 हज़ार रू0)*

*2- कोतवाली डालनवाला*

*09.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार*

दिनांक – 29/09/2026 पटेलनगर पुलिस द्वारा 01 नशा तस्कर शुभम चौहान उर्फ पिंकू पुत्र जोनेन्द्र सिह निवासी 222 अम्बेंडकर नगर डीएल रोड थाना डालनवाला देहरादून उम्र- 34 वर्ष को 9.43 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

शुभम चौहान उर्फ पिंकू पुत्र जोनेन्द्र सिह निवासी 222 अम्बेंडकर नगर डीएल रोड, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र- 34 वर्ष

*बरामदगी :-*

09.43 ग्राम अवैध स्मैक *(अनुमानित मूल्य 03 लाख रुपये)*

*3- कोतवाली डोईवाला*

*9.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार अभियुक्त.. किरन पत्नी मगंना निवासी केशवपुरी बस्ती, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र- 26 वर्ष

* बरामद स्मैक 9.80 ग्राम कीमत लगभग ₹3 लाख.

डोईवाला पुलिस द्वारा दिनांक 28-09-2026 को चैकिंग के दौरान केशवपुरी बस्ती, डोईवाला के पास से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्ता किरन पत्नी मगंना को 9.80 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0सं0-292/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here