विधि विवादित किशोर ने घर वालों के ऑटो का शीशा टूटा तो घरवालों की डांट से बचने को चुराया दूसरा मिलता जुलता ऑटो,, चोरी के ऑटो की बरामदगी के साथ हुआ मामले का खुलासा।

देहरादून 30 सितंबर। दिनांक – 27/09/2026 को वादी कुलदीप चौहान निवासी चंद्रबनी, पटेलनगर द्वारा कोतवाली पटेलनगर पर अपना इलेक्ट्रिक ऑटो किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये जाने के सम्बन्ध में एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिस पर तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0सं0 – 684/26 धारा- 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनवारण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर पटेल नगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर दिनांक – 29/09/2026 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना को अंजाम देने वाले एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लेते हुए उसके कब्जे से चोरी किया गया इलेक्ट्रिक ऑटो को बरामद किया गया।

पूछताछ में विधि विवादित किशोर द्वारा बताया कि वह इलेक्ट्रिक ऑटो चलाता है, दिनांक- 18/09/2026 की रात्रि में उसकी गलती से उसके ऑटो का शीशा टूट गया था तथा घरवालों के डर के कारण उसने अपना ऑटो छुपा दिया तथा उसी से मिलते जुलते दूसरे ऑटो को बंजारा वाला क्षेत्र में खड़ा देख मौका देखकर चुरा लिया और मौके से फरार हो गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० बलबीर सिंह
2- का० गौरव
3- कां० विनोद मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here