23 जुलाई।एसटीएफ देहरादून एंव हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए 001 शातिर अभियुक्त (आयुष वेदांग शर्मा पुत्र श्री विमल शर्मा नि० प्लाट नं० 07 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सनियाड थाना मंडी सदर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश
पूर्व मामले,,1. मु०अ०सं० 179/26 घारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।
2. मु०अ०सं० 306/25 धारा 3(5),115 (2), 333 बीएनएस थाना सदर मंडी हिमाचल प्रदेश।) को थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा दिनांक 09.07.2026 को वादी मुकदमा श्री विनय कुमार शर्मा नि० मंडी के घर में घुसकर तंमचे से वादी तथा उसके परिजनों को डराया, धमकाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी।* जिस पर थाना सदर मंडी में मु०अ०सं० 179/26 धारा 131,133 बीएनएस व 30 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त तभी से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त आयुष वेदांग शर्मा एक शातिर अपराधी हैं, जिसके विरूद्ध पूर्व में भी थाना मंडी में अभियोग पंजीकृत है।







