हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी।

20 जून । दिनांक: 20-06-26 को कंट्रोल रूम के माध्यम से कोतवाली मसूरी को सूचना प्राप्त हुई कि मसूरी-धनोल्टी रोड पर एक व्यक्ति द्वारा अपने वाहन से हवा में पिस्टल लहराई जा रही है। सूचना पर चैकिंग के दौरान टिहरी बाई पास मसूरी धनोल्टी रोड़ पर वाहन संख्या: यू0पी0-14- डीआर-1000 फारच्यूनर कार को रोककर चैक किया गया तो वाहन चालक द्वारा अपना नाम विक्की गर्ग निवासी गाजियाबाद बताया गया।

जानकारी करने पर बताया कि वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ उत्तराखंड घूमने आया है तथा वाहन में बैठे किसी रिश्तेदार द्वारा वाहन में रखे पिस्टलनुमा गैस लाइटर को हवा में लहराया गया, जिसकी शायद किसी पीछे से आने वाले वाहन चालक द्वारा पुलिस में शिकायत की गई। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन से पिस्टलनुमा गैस लाइटर को बरामद किया गया। वाहन चालक के विरूद्ध पुलिस एक्ट में वैधानिक कार्यवाही करते हुए वाहन को एम0वी0 एक्ट के तहत सीज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here