सार्वजनिक स्थान पर लडाई झगडा कर लोक-शान्ति भंग करने वाले 06 व्यक्तियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 9 जून। वर्तमान मे प्रचलित *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून व शान्ति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में दिनांक – 09/06/2026 को कोतवाली डोईवाला को कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तेलीवाला, डोईवाला में किसी बात को लेकर कुछ लोगों का आपस विवाद हो गया है तथा वो सभी आपस झगडा कर रहे है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा झगडा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो वो और अधिक उग्र होकर आपस में लडाई झगडा करने लगे, जिस पर किसी भी संगीन अपराध/घटना को अंजाम दिये जाने की प्रबल सम्भावना के दृष्टिगत मौके से ही झगडा कर रहे 06 व्यक्तियों (01- दिलशाद पुत्र मौ0 कासिम उम्र – 35 वर्ष
02- मेहताब अली पुत्र मौ0 यामीन उम्र – 32 वरर्ष
03- इरशाद अली पुत्र मौ0 कासिम उम्र – 31 वर्ष
04- अमजद अली पुत्र जमीर अहमद उम्र – 45 वर्ष
05- जावेद अली पुत्र इफ्तियाक अली उम्र- 30 वर्ष
06- आलम मसूद पुत्र सलीम अहमद उम्र – 29 वर्ष निवासी तेलीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून को धारा 170 बीएनएसएस के अन्तर्गत नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here