डोईवाला–देहरादून 8 मई। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु सम्पूर्ण राज्य में चलाए जा रहे *“ऑपरेशन प्रहार”* के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।
इसी क्रम में दिनांक 07/05/2026 को डोईवाला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र के सुसवा नदी के पास ग्राम खैरी से 02 अभियुक्तो (1) मोहन सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह निवासी दूधली थाना क्लेमनटाऊन देहरादून उम्र-43 वर्ष (2) केशव राम पुत्र स्व0 हरिराम निवासी सत्तीवाला, थाना डोईवाला, देहरादून उम्र-55 वर्ष को ताश के पत्तो से हार-जीत की बाजी लगाते हुए 5200/- नगद व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया गया, मौके पर अभियुक्तगण की स्कूटी सं0- UK07BF-6322 को चैक करते हुए कागजो में त्रुटि पाये जाने पर उसे नियमानुसार एमवी एक्ट मे सीज करते हुए दोनों अभियुक्तो के विरूद्ध थाना डोईवाला पर मु0अ0सं0- 145/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 मनोज कुमार
2-हे0का0 सुधीर सैनी
3-हे0का0 देवेन्द्र नेगी
4-का0 वीर सिंह
5-का0 रविन्द्र टम्टा मौजूद थे।









