विकासनगर- देहरादून 22 अक्टूबर। आज दिनांक 22/10/2026 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत होशियार सिंह बुद्धूमल जैन बालिका इंटर कॉलेज विकासनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध जैसी घटनाओं से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा एवं सतर्कता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सरकार एवं पुलिस द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 (वुमेन पावर लाइन) एवं 181 (महिला हेल्पलाइन) के बारे में भी अवगत कराया गया।








