वर्ष 2026 में 19-09-26 से 26-09-26 तक एक सप्ताह मे 1930 कंट्रोल रुम के माध्यम से त्वरित कार्यवाही कराते हुये बचायी गयी साइबर अपराध पीड़ितो की 70 लाख रुपये की धनराशि।

27 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा साइबर अपराध पीड़ितो को त्वरित न्याय दिलाने तथा अपराधिक घटना में संलिप्त साइबर अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश निर्गत किये गये हैं। जिसके क्रम में एसटीएफ के अधीन संचालित राष्ट्रीय वित्तीय हेल्पलाइन 1930 कंट्रोल रुम को साइबर अराध पीड़ितो की धनराशि को होल्ड बचाये जाने हेतु त्वरित कार्यवाही किये जाने के निर्देश किया गया था।

*विगत एक सप्ताह में की गई मुख्य मुख्य कार्यवाही*

1. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 19-09-2026 को निर्मला भट्ट निवासी पिथौरागढ जनपद पिथौरागढ द्वारा अपने साथ Insurance policy अपडेट करने के नाम फ्राड के कारण 93130/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 56054.39/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

2. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 23-09-2026 को गीता देवी निवासी झनकईया जनपद उधमसिंहनगर द्वारा अपने साथ online APK link फ्राड के कारण 188000/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 71973.08/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

3. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 22-09-2026 को कार्तिकेय
निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ APK link फ्राड के कारण 50000/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 49999/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

4. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 24-09-2026 को साइबर हेल्पलाइन 1930 (उत्तराखंड) पर शिकायतकर्ता श्री अतुल रावत (निवासी- ऋषिकेश, जनपद देहरादून) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा उन्हें एक फर्जी Trading Investment App के माध्यम से झांसा देकर ₹2,00,000/- (दो लाख रुपये) की साइबर धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 में नियुक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंकों एवं मर्चेंट नोडल अधिकारियों से तत्काल समन्वय स्थापित किया गया। टीम की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ठगी गई धनराशि में से ₹1,33,408.72/- की राशि को संदिग्ध बैंक खातों में तुरंत फ्रीज/होल्ड करवा दिया गया है।

5. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 23-9-2026 को विजय अरोरा निवासी पटेलनगर जनपद देहरादून द्वारा अपने साथ एपीके फाईल के कारण क्रेडिट कार्ड फ्राड होने पर 56502/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 56502/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

6. साईबर हेल्प लाईन 1930 (साइबर /एसटीएफ) उत्तराखण्ड देहरादून मे दिनांक 24-9-2026 को बबली देवी निवासी बागेश्वर जनपद बागेश्वर द्वारा अपने साथ Trading Investment App के माध्यम से पैसा डबल करने का झांसा देकर 97500/-रूपये की साईबर धोखाधडी की शिकायत की गई । जिसमे साईबर हेल्प लाईन 1930 मे नियुक्त टीम द्वारा त्वरित सम्बंधित नोडल अधिकारी के माध्यम से कार्यवाही कर, जिसमे शिकायतकर्ता की 86101.02/-रूपये की धनराशि होल्ड कराई गयी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड ने जनता से अपील की है कि अपना बैंक खाता किसी अन्य को उपयोग हेतु न दें, कमीशन हेतु किराये पर खाता देना अपराध है । ATM कार्ड, OTP, PIN, UPI PIN साझा न करें, अज्ञात धनराशि आने पर तुरंत बैंक / POLICE को सूचित करें तथा अन्जान नम्बरों से आने वाली वीडियो कॉल से बात न करें, न ही कोई सूचना दस्तावेज दें । यदि कोई आपको पुलिस सीबीआईए ईडी आदि का अधिकारी बताकर डिजिटल अरेस्ट करने को डराये धमकाये तो घबरायें नहींए कोई भी एजेन्सी ऑनलाईन गिरफ्तार नहीं करती है । किसी भी प्रकार के लोक लुभावने अवसरों , फर्जी साईट , धनराशि दोगुना करने के प्रलोभनों में न आयें । गूगल से कोई भी कस्टमर केयर नम्बर को सर्च न करें । तेजी से बढ़ रहे इन्वेस्टमेंट स्कैम्स ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। स्कैमर्स वेबसाइट्स और नकली रिव्यू प्रोग्राम्स के माध्यम से लोगों को पहले छोटे.छोटे इनाम देकर भरोसा जीतते हैं तथा फिर धीरे.धीरे उन्हें भारी रकम निवेश करने पर मजबूर कर देते हैं। कम समय में अधिक लाभ के चक्कर में इन्वेस्ट ना करें व शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें । वित्तीय साईबर अपराध घटित होने पर तुरन्त 1930 नम्बर या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here