देहरादून 20 सितंबर । ऑपरेशन प्रहार अभियान अन्तर्गत के क्रम में दिनांक 19/09/2026 की रात्रि में दून पुलिस द्वारा जनपद के नगर थाना क्षेत्रों मे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग अभियान के दौरान मो0अधि0 में रेस ड्राईव, ट्रिपल राईंडिंग, काली फिल्म, बिना हेलमेट, मोडिफाईड साइसेंसर, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट आदि मो0अधि0 का उल्लंघन करने वाले 32 वाहन चालकों के विरुद्ध मो0अधि0 में चालानी कार्यवाही की गई। 09 दुपहिया वाहनों में मोडिफाईड साईलेंसर पाये गये। जिन्हे मौके पर सीज कर मोडिफाईड साईलेंसर को उतारा गया। 07 अन्य धाराओ में कुल 16 वाहन सीज किये गये हैं। 57 वाहनों को कोर्ट चालान तथा 32 वाहनों के नगद चालान कर 23500 रुपये संयोजन शुल्क प्राप्त किया गया। इसके अतिरिक्त संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे 100 से अधिक व्यक्तियोँ से पूछताछ करते हुए 12 संदिग्धों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 3500 रुपये का चालान किया गया।







