3 अक्टूबर। आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को प्राप्त सूचना के अनुसार कि GNVN गेस्ट हाउस लैंचोली में एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है, जिसे तत्काल हेलीपैड तक पहुँचाना आवश्यक है।
सूचना मिलते ही उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तुरंत रवाना हुई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बीमार व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित निकालकर हेलीपैड तक पहुँचाया। ✨






