मोबाइल टावर से बैटरी एवं अन्य सामान चोरी करने वाले अप्रयुक्त गिरफ्तार।

देहरादून 18 फरवरी। 16-02-2024 को वादी श्री मोहित कुमार द्वारा राजेश्वरनगर फेज 1 सहस्त्रधारा रोड पर लगे मोबाइल टावर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बैटरी व अन्य सामान चोरी किये जाने के सम्बन्ध में एक लिखित प्रार्थना पत्र थाना राजपुर पर दिया गया। उक्त सम्बन्ध मे थाना राजपुर पर तत्काल *मु0अ0स0-40/24 धारा -379 भादवि* बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निर्गत निर्देशों के क्रम में गठित टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के फलस्वरूप मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 17-02-24 की देर रात्रि धोरण रोड के पास से घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को चोरी किये गये शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभिगण पूर्व में भी चोरी व अन्य मामलों में थाना डालनवाला व रायपुर से जेल जा चुके हैं। अभियुक्तगणो (1- वसीम पुत्र सलीम निवासी बुंदू सेटरिंग वाली गली शक्ति विहार रायपुर देहरादून, उम्र 25 वर्ष
2- साजिद अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी चुना भट्टा मल्होत्रा वाली गली रायपुर देहरादून, उम्र 32 वर्ष) को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here