देहरादून 14 सितंबर। दिनांक 13/09/2026 को रायवाला पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान खाण्डगांव पुलिया से करीब 50 मीटर आगे एक संदिग्ध मो0सा0 संख्या UP15EC- 4286 में सवार महिला सहित 02 व्यक्तियों को चेंकिग हेतु रोका गया, जिनसे पूछताछ में उनके द्वारा अपना नाम 1-अंकित कश्यप पुत्र सूरजभान कश्यप निवासी डी-1/466 गली न0 03 अशोक नगर शारदा उत्तरपूर्वी दिल्ली हाल निवासी मौहल्ला कृष्णा कालोनी रोहेटा रोड़ फाजलपुर, जनपद मेरठ, उ0प्र0, उम्र 23 वर्ष तथा 2-निशा जाटव पत्नी हिमांशु जाटव निवासी सहारण मेडिकल स्टोर के पास गोलाबड़, रोहतास रोड़, जनपद मेरठ, उ0प्र0 उम्र 34 वर्ष बताया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 05 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। दोनों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध कोतवाली रायवाला पर मु0अ0सं0- 147/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act पंजीकृत किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त अंकित कश्यप द्वारा बताया गया कि वह DDS डांस स्टूडियो मेरठ में बच्चो को डांस सिखाता है तथा गिरफ्तार अभियुक्ता के बच्चे भी उसके पास डांस सीखने के लिए आते हैं। अभियुक्ता निशा के पति को पूर्व में अवैध गांजे के साथ मेरठ पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था। बरामद गांजे को वह मेरठ के एक स्थानीय नशा तस्कर से खरीद कर लाया था, जिसे वह अभियुक्ता के साथ ऋषिकेश में नशे के आदि स्थानीय लोगों को महंगे दामों में बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था, पर ऋषिकेश पहुंचने से पूर्व ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम में 1- उ0नि0 योगेश चन्द्र खुमरियाल
2- हे0का0 चन्द्रपाल
3- का0 धर्मालाल
4- का0 हंसराज
5- का0 विकास कुमार
6- म0का0 नीलम मौजूद थे।








