मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त महिला नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार।

देहरादून 3 अगस्त। अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जा चुकी है मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनक उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रो में पुलिस टीमों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 02/08/2026 की रात्रि कुंजा ग्रान्ट क्षेत्र में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक महिला अभियुक्ता मुस्कान पत्नी सोनू को 37 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरूद्ध कोतवाली विकासनगर पर मु0अ0सं0 – 230/26 धारा- 08/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक वह एक अन्य स्थानीय नशा तस्कर से खरीदकर लाई है, जिसे बेचकर वो मुनाफा कमाने की फिराक में थी, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्ता (मुस्कान पत्नी सोनू निवासी ग्राम – कुन्जा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून, उम्र- 21 वर्ष
आपराधिक इतिहास,,,01- मु0अ0सं0 – 480/2023 धारा -8/21/60 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, देहरादून
02- मु0अ0सं0 230/2026 धारा -8/21 एनडीपीएस एक्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून। ) से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुई हैं, जिनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्ता पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जा चुकी है।

पुलिस टीम में 1- उ0नि0 वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल
2- का0 रजनीश
3- म0का0 रुचिता डोभाल
4-पी0आर0डी0 आनन्द सिंह मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here