मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

विकासनगर–देहरादून 12 सितंबर। कोतवाली विकासनगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक 11/09/2026 को सूर्य किरण नशा मुक्ति केंद्र के पास पश्चिमी वाला विकास नगर से मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त (प्रदीप कुमार पुत्र स्व0 खेलू निवासी डूमेट ,बाढ़ वाला, विकास नगर मूल निवासी ग्राम चापनू कालसी देहरादून उम्र 34 वर्ष) को 05.70 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में मु0अ0सं0- 280/2026 धारा- 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम में 1- उ०नि० चंद्रशेखर नौटियाल
2- का० मनोज भारती
3- हो०गा० अनिकेत पुंडीर थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here