डोईवाला–देहरादून 12 सितंबर। कोतवाली डोईवाला पर गठित पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान दिनांक: 11-09-26 को लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास से एक अभियुक्त मनजीत सिंह पुत्र चेतराम को द्वारा मोटर साइकिल संख्या: यू0के0-08-एस–7720 पैशन प्रो पर शराब की तस्करी करते हुए 100 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ तथा ग्राम झडौन्द मे चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुनील उर्फ बोबी के कब्जे से अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी मय उपकरण व 5 लीटर कच्ची शराब बरामद होने पर अभियुक्त को गिरफतार किया गया। दोनो अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:*
01: मनजीत सिंह पुत्र चेतराम निवासी अब्दुल्लापुर थाना बिहारीगढ़ जनपद-सहारनपुर (उत्तर-प्रदेश) उम्र-32 वर्ष
02: सुनील उर्फ बोबी पुत्र श्री सोम सिंह निवासी झडौद थाना डोईवाला देहरादून उम्र 35 वर्ष
*बरामदगी:-*
1- 100 टेट्रा पैक देशी शराब
2- मो0सा0 संख्या-यू0के0-08-एस–7720 पैशन प्रो0
3- 05 लीटर कच्ची शराब मय भट्टी मय उपकरण
पुलिस टीम में 01- हे0का0 अनिल कुमार
02- हे0का0 सुधीर सैनी
03- कानि0 सोविन्द्र कुमार
04- कानि0 वीर सिंह मौजूद थे।









