मंदिर में हुई चोरी की घटना का 24 घण्टे में दून पुलिस ने किया अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ खुलासा।

देहरादून 31 जुलाई। दिनांक – 30/07/2026 को वादी श्री सुमेर चन्द वर्मा अध्यक्ष मंदिर समिति हरबर्टपुर विकासनगर ने कोतवाली विकासनगर पर आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक: 27/07/2026 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा आसनबाग, रामबाग स्थित शिव मंदिर में घुसकर दान-पात्र का ताला तोड़कर दान पात्र से धनराशी चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना विकासनगर पर मु0अ0सं0 225/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक: 31/07/2026 की देर रात्रि में चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कैनाल रोड विकासनगर क्षेत्र से घटना को अजांम देने वाले अभियुक्त अरशद पुत्र अली मोहम्मद को मंदिर के दान पात्र से चोरी की गई 7990 रू0 की धनराशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त (01-अरशद पुत्र अली मोहम्मद निवासी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद -देहरादून, उम्र 30 वर्ष) द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे तथा अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

पुलिस टीम में 01- उ0नि0 मयंक त्यागी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर
02- कानि0 नवीन कोहली
03- कानि0 नरेश पंत
04- कानि0 चमन चौहान
05- हो0गा0 वहिद हसन मौजूद थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here