पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

देहरादून 31 अक्टूबर। आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह की उपस्थिति में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का देश के निर्माण, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अतुलनीय योगदान रहा है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ नेतृत्व, साहसिक निर्णयों और दूरदर्शी सोच से भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त पहचान दिलाई। वहीं सरदार पटेल ने अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से देश की रियासतों का एकीकरण कर मजबूत भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि हम सभी को इन महान विभूतियों के आदर्शों, विचारों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि इन दोनों महान नेताओं के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर कुछ कहना सूरज को दीपक दिखाने के समान है। उनका योगदान केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व इतिहास में भी उनका विशिष्ट स्थान है। श्रीमती इंदिरा गांधी ने अपने दृढ़ संकल्प और नेतृत्व क्षमता से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई, वहीं सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपनी दूरदर्शिता और अदम्य इच्छाशक्ति से देश की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, भाईचारे और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करें।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, प्रदेश, पूर्व विधायक राजकुमार, उपाध्यक्ष सुजाता पॉल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद, महामंत्री अश्विनी बहुगुणा, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, प्रदेश महामंत्री अभिषेक सिंह, गरिमा माहरा दशौनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष मदनलाल, सुरेंद्र रांगड़, ललित बद्री, रितेश जोशी, यशपाल चैहान, रघुबीर बिष्ट, डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरेंद्र बिष्ट, संदीप पांडे, हरिकिशन भट्ट, सूरज क्षेत्री, अभिनव थापर, अर्जुन कमार सहित प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here