प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16 अप्रैल 2026 को लक्ष्मीपुर गांव में 02 पक्षों के बीच हुए सम्पति विवाद के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा की गई गई तात्कालिक कार्यवाही।

प्रेमनगर 20 अप्रैल। दिनांक 16.4.2026 को एमडीटी के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की कोतवाली प्रेम नगर अन्तर्गत लक्ष्मीपुर आरटीओ के सामने दो पक्षों के बीच एक भूमि के मालिकाना हक को लेकर विवाद हो रहा हैं । सूचना पर थाना प्रेमनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जहां पर दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू थे, दोनो पक्षो को काफी समझाने के बाद भी वे नहीं माने तथा और अधिक उग्र होेकर एक दूसरे को मरने-मारने पर उतारू हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 14 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा 170 बीएनएएस में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा पुलिस के द्वारा खुद वादी बनकर दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 75 / 26 धारा 115(2) 191 (2)351 (2) 352 बीएनएस बनाम सीमा चौहान आदि पंजीकृत किया गया । वर्तमान में प्रकरण में विवेचना प्रचलित है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है विवादित भूमि के संबंध में 164 बीएनए एस के तहत रिपोर्ट अलग से प्रेषित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here