देहरादून दफूक अस्थई 11 दिसंबर । कल दिनांक 10 दिसंबर को ओल्ड मसूरी रोड पर शराब के ठेके के निकट मोड़ पर पुलिसकर्मी की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार श्रमिक की मौत हो गई। इस मामले में राजपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि घटना दोपहर की है। सुशील कुमार साहू निवासी ब्रह्ममोतारा घोघरडीहा मधुबनी बिहार मजदूरी करता था। शुक्रवार को वह मोटरसाइकिल से ओल्ड मसूरी रोड की तरफ जा रहा था। थाना रायपुर में तैनात कांस्टेबल रणजीत भी कार में राजपुर रोड से ओल्ड मसूरी रोड की तरफ जा रहे थे।
ओवरटेक करने के दौरान कार की टक्कर से मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गई। इससे सवार सुशील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान सुशील ने दम तोड़ दिया।






