नशे के खिलाफ अभियान के तहत गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 04 लाख ₹ से अधिक अनुमानित मूल्य की 15.21 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद।

पटेलनगर‐देहरादून 27 सितंबर। कोतवाली पटेल नगर पर गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक – 27/09/2026 को चेकिंग के दौरान 01 नशा तस्कर सूरज को 15.21 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पटेल नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो गया गई थी तथा उक्त स्मैक को वह थोड़ी थोड़ी मात्रा में नशे के आदी स्थानीय व्यक्तियों को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने के फिराक में था।

पुलिस टीम में उ०नि० आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
2- कां० अनिल सालार
3- कां० अनिल भंडारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here