पटेल नगर‐देहरादून 27 सितंबर। दिनांक 24-09-2026 को वादी श्री भगवती प्रसाद पुत्र टेकराम निवासी झिवारेडी, कोतवाली पटेल नगर ने कोतवाली पटेलनगर पर अज्ञात अभियुक्तो द्वारा उन्हें डरा धमकाकर फोन पर उनसे पैसे मांगने तथा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी देने के संबंध में एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली पटेल नगर पर मु0अ0सं0- 676/2026 धारा , 308(4)352(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण तथा उसमे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु तत्काल कोतवाली पटेल नगर पर पुलिस टीम का गठन करते हुए टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। गठित टीम द्वारा सर्विलांस व अन्य माध्यमो से घटना में शामिल अभियुक्तो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों के दौरान दिनांक 26-09-2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल 02 अभियुक्तों (1)- विशु तथा (2)-अभिषेक को पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे दोनो मूल रूप से हरिद्वार के रहने वाले हैं तथा अभियुक्त विशू द्वारा कुछ समय पूर्व वादी के भवन निर्माण के दौरान उसके यहाँ काम किया था, जिस कारण वादी का मोबाइल नंबर उनके पास था तथा वह जानता था कि वादी सरल स्वभाव का व्यक्ति है तथा उसे डराने धमकाने पर वह उन्हें आसानी से पैसा दे सकता है।
वर्तमान में उसके पास कोई काम न होने तथा पैसों की तंगी के चलते उसके द्वारा अपने साथी अभिषेक के साथ मिलकर वादी को डराने तथा उससे रंगदारी मांगने की योजना बनाई। इस दौरान उसके साथी अभिषेक के पास एक व्यक्ति अपना मोबाइल ठीक करने के लिए आया, मोबाइल ठीक करने के दौरान अभिषेक द्वारा उक्त व्यक्ति के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप डाउनलोड कर लिया तथा उक्त व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल कर भगवती प्रसाद को धमकी देते हुए उससे पैसों की मांग की गई। आज दोनों अभियुक्त (1- विशु पुत्र चंद्रपाल निवासी नजरपुरा प्राइमरी स्कूल के पास, कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार, उम्र- 19 वर्ष
2- अभिषेक पुत्र सुखपाल निवासी उपरोक्त, उम्र 21 वर्ष) वादी भगवती प्रसाद से पैसे लेने देहरादून आए थे।
पुलिस टीम में उ०नि० रफत अली, चौकी प्रभारी नयागांव
2- हे०कां० सुनित कुमार
3- हे०कां० अरुण कुमार
4- कां० प्रवीण
5- हे०का० किरण कुमार, *(एसओजी देहरादून) मौजूद थे।







