“नशा मुक्त उत्तराखण्ड” अभियान के अंतर्गत मॉल ऑफ देहरादून में नुक्कड नाटक के माध्यम से दून पुलिस ने जनमानस को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।

देहरादून 20 जून। दिनांक 20.06.2026 को “ड्रग फ्री देवभूमि अभियान” के अंतर्गत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), उत्तराखण्ड, देहरादून द्वारा मॉल ऑफ देहरादून में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे की लत से होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक नुकसान के प्रति जागरूक करना था।*
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
• युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरूक किया गया।
• स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
• नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया।
• कलाकारों द्वारा प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया।
• नाटक के माध्यम से नशे के कारण व्यक्ति, परिवार एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रदर्शित किया गया।
• युवाओं को मादक पदार्थों के सेवन से दूर रहने एवं जागरूक नागरिक बनने का संदेश दिया गया।
• उपस्थित लोगों द्वारा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने का संकल्प लिया गया।
*कार्यक्रम के दौरान ANTF टीम ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। नुक्कड़ नाटक ने उपस्थित दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए नशे के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया।*
उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के जन-जागरूकता अभियानों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
*एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), उत्तराखण्ड द्वारा भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर जनसामान्य को नशे के विरुद्ध जागरूक किया जाता रहेगा तथा “ड्रग फ्री देवभूमि” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। है। *एसटीएफ द्वारा आमजन से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस अथवा STF को उपलब्ध कराकर ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान में अपना सहयोग प्रदान करें। सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here