मोहिनी रोड–देहरादून 31 जनवरी। माघ मास में श्रीमद्भागवत का द्वितीय सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्री शिव पंचायती मंदिर मोहिनी रोड के मुख्य पुजारी आचार्य पंडित श्री विजय राम सेमवाल जी एवं स्थानीय जनता के अथक प्रयासों से श्री शिव पंचायती मन्दिर, मोहिनि रोड में दिनांक 25 जनवरी प्रातः 10:00 बजे से एक सप्ताह तक के लिए श्रद्धेय श्री द्वारिका प्रसाद पुरोहित जी के द्वारा उनके मुख मंडल से श्री मद्भागवत ज्ञान का कथा वाचन कर आयोजन किया गया था. जिसमें वाद्य यंत / संगीत आचार्य हरीश ममगाईं,मुकेश मिश्रा एवं श्री शिवम भट्ट ने दिया था। इस अद्भुत एवं मंत्र मुग्ध कर देने वाली टीम ने सभी को मद्भागवत के सार को समझाने में अहम भूमिका निभाई।
अपने पाठ के समापन दिवस अर्थात आज तक गतिमान रहने के उपरांत आज 31 जनवरी 2026 की दोपहर को विधि विधान के साथ समापन हुआ।
समापन के बाद वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं/भक्तगणों हेतु प्रसाद एवं भंडारे की व्यवस्था की गई ,, प्रसाद पा कर सभी अनुग्रहित हुए।
इस अवसर पर सप्ताह भर में विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों जिसमें की स्थानीय विधायक श्री ख़ज़ानदास सहित अन्य स्थानीय क्षेत्रीय जनता जनार्दन, मोहल्ला, वासियों एवं राहगीरों सहित लगभग एक हजार के करीब लोगों ने ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।






