दून पुलिस की मुस्तैदी से चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्त हुए रंगेहाथ गिरफ्तार।

देहरादून 27 जुलाई। दिनांक 27-07-2026 की प्रात: कोतवाली मसूरी से गश्त ड्यूटी हेतु रवाना पुलिस टीम को माल रोड स्थित मस्जिद वाली गली में स्थित स्टार मोबाइल नामक एक मोबाइल की दुकान पर संदिग्ध गतिविधियां होने का संदेह हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सावधानी से तत्काल घेराबंदी कर दुकान के अंदर घुसे 02 अभियुक्तों को मौके से मोबाइल व अन्य सामान की चोरी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर अभियुक्तो के कब्जे से दुकान से चोरी किए 09 मोबाईल फोन व अन्य मोबाईल संबंधी उपकरण व दुकान का ताला तोड़ने में प्रयुक्त उपकरण बरामद हुए।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया कि वे दोनों पंजाब से मसूरी घूमने आये थे तथा 02 दिन पूर्व उनके पास रखे सारे पैसे खत्म हो जाने के कारण वो चोरी की फिराक थे, परन्तु पुलिस द्वारा की जा रही रात्रि चैकिंग एवं गश्त के कारण वो अपने मंसूबों को अजाम नही दे पाये। आज भी उनके द्वारा चोरी का प्रयास किया गया तो पुलिस द्वारा उन्हें मौके से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0 29/2026 अंतर्गत धारा 305, 317(2), 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों (1- जगहीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी- जसूवती गाँव शेरूड़, जिला संगरूर, पंजाब। उम्र- 38 वर्ष,

2- तरणप्रीत सिंह पुत्र रणजीत सिंह, निवासी- गाँव कमालपुर, जिला संगरूर, पंजाब, उम्र 30 वर्ष।) द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को सीज किया गया।

पुलिस टीम में 1- अ0उ0नि0 गोपाल सिंह चौहान
2- कां0 अजीत
3- हो0गा0 सोबत
4- हो0गा0 अंकित शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here