देहरादून 27 जुलाई। मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के दृष्टिगत राज्य एसटीएफ. की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) एवं थाना सेलाकुई पुलिस की संयुक्त टीम ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 1.521 किलोग्राम कैटामाइन बरामद कर 02 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सेलाकुई में धारा 8/22(सी)/29/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ. ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एसटीएफ. की एएनटीएफ. को प्राप्त इनपुट के आधार पर एसटीएफ टीम नें थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए सेलाकुई क्षेत्र में घेराबंदी कर 02 अभियुक्तो को 1.521 किलोग्राम कैटामाइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिनके द्वारा स्कूटी की डिक्की में उक्त अवैध ड्रग छिपाकर ले जायी जा रही थी। टीम के साथ मौके पर उपस्थित औषधि निरीक्षक द्वारा ड्रग की की पहचान कैटामाइन के रूप में की गई। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों (1. शुभम कुमार पुत्र राजेश कुमार, निवासी जमनपुर, सेलाकुई, जनपद देहरादून।
2. अंकित तिवारी पुत्र दिनेश, निवासी नगला कल्लू, शाहाबाद देहात, जनपद हरदोई (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी सेलाकुई, जनपद देहरादून) ने बताया कि खैरी गांव स्थित बर्थवाल के आम के बगीचे के पास एक अज्ञात व्यक्ति को इसकी आपूर्ति करने जा रहे थे। पुलिस द्वारा इस सूचना के आधार पर मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, इसके स्रोत तथा इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत जांच की जा रही है।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ ने आमजन से अपील की है कि नशे से दूर रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में आकर मादक पदार्थों की तस्करी जैसे अपराध में शामिल न हों। यदि कहीं भी नशा तस्करी अथवा मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों से संबंधित कोई सूचना प्राप्त होती है, तो उसकी जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा एसटीएफ/एएनटीएफ उत्तराखण्ड को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।
“ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के अंतर्गत एसटीएफ/एएनटीएफ द्वारा नशा तस्करों एवं संगठित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के विरुद्ध कठोर एवं निरंतर कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
एसटीएफ/एएनटीएफ सम्पर्क नम्बर :
0135-2656202, 9412029536
पुलिस टीम में 1.निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
2.ड्रग्स निरीक्षक विनोद जगूड़ी
3.उपनिरीक्षक कमाल हसन
4.उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
5.अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान
6.हेड कांस्टेबल मनमोहन
7.कांस्टेबल रवि पंत
8.कांस्टेबल प्रशांत चौहान
9.कांस्टेबल दीपक चन्दोला
10.कांस्टेबल दीपक नेगी
*थाना सेलाकुई, पुलिस टीम:*
1.एसएसआई विवेक भंडारी
2 कांस्टेबल सोहन। मौजूद थे।









