देहरादून 12 जून। वैसे तो देखा जाए देहरादून पुलिस के द्वारा पिछले काफी लंबे समय से प्रदेश के अंदर के पंजीकृत वाहनों के साथ-साथ बाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है, इसका मकसद केवल खाना पूर्ति करना नहीं है बल्कि जिले से होकर प्रदेश भर में चलने वाले आंतरिक वाहनों में किसी प्रकार के अवैध मादक पदार्थ असलह तो नहीं है आदि आदि और आसामाजिक प्रकार की गतिविधियां चलने पर रोक के तौर पर देखा जा सकता है, साथ ही साथ अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों की भी इसी क्रम में इसी उद्देश्य से जांच की जाती है। आधी रात के समय में मौसम की खराब होंगे के बावजूद देहरादून पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।







