ट्रक चालक ने गोविंदगढ़ कवली रोड पुल के पास अधेड़ मजदूर को मारी टक्कर ,, हुई मौत ,, ट्रक छोड़कर चालक फरार।

बसंत विहार–देहरादून 6 मई। आज दिनांक 06/05/2026 की प्रातः थाना वसन्त विहार पर 112 से सूचना प्राप्त हुई की कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास एक ट्रक द्वारा अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी है। उक्त सूचना पर थाना वसन्त विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर ट्रक संख्या Uk 07 CB 7123 के चालक द्वारा एक व्यक्ति को कांवली रोड गोविंदगढ़ पुल के पास टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। ट्रक चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पूछताछ करने पर मृतक का नाम सकल देव साहनी पुत्र दयाराम साहनी निवासी शिपनगर थाना सेयारा जिला सीतामढ़ी बिहार हाल पता कालिंदी एनक्लेव उम्र 55 वर्ष ज्ञात हुआ, मृतक व्यक्ति मजदूरी का कार्य करता था जो अपने साथियों के साथ सुबह मजदूरी पर जाने के लिए उक्त स्थान पर खड़ा था।

पुलिस द्वारा मौके से मृतक के शव को पंचायतनामे एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतू कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया गया, घटना के सम्बन्ध में मृतक के परिजनों द्वारा थाना वसन्त विहार पर लिखित तहरीर दी गयी है, जिस पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अज्ञात ट्रक चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here