पिथौरागढ़ 12 नवंबर। आज प्रात: SDRF टीम को सूचना मिली कि एक वाहन (स्कोर्पियो -UK 05 C 7181) अनियन्त्रित होकर मुख्य मार्ग से पलटकर लगभग 50 मीटर नीचे गिर गया था, जिसमे एक व्यक्ति सवार था जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी।
वाहन चालक भुवन गुंजियाल पुत्र बहादुर गुंजियाल, 58 वर्ष निवासी तिलडूंगरी, पिथौरागढ़ का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बरामद कर स्ट्रैचर के माध्यम से मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए सिविल पुलिस के सुपर्द किया गया।









