13 मई। आज चौकी ब्यासी द्वारा SDRF को सूचित किया गया की कोड़ियाला मार्ग पर एक बस (वाहन नम्बर UP17AT7489) पलट गयी है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यता है।
घटना स्थल पर SDRF टीम ने पहुँचकर आया कि एक यात्री जिसको गंभीर चोट आई थी को छोड़ कर बाकी सभी सवारियों को सामान्य चोटे आई है SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है ।
गौरतलब है कि उक्त बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी है।






