गाना एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुछ ग्रामों में प्रथम गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण किया ।

काशीपुर 12 जून। गाना एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री निलेश कुमार द्वारा काशीपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढाकिया, जैतपुर, राजपुरा रानी आदि ग्रामों में प्रथम गन्ना सर्वेक्षण का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान निलेश कुमार ने सर्वेक्षण की गुणवत्ता और पारदर्शिता की बारीकी से जांच की उन्होंने उपस्थित कर्मचारियों से कहा कि सर्वेक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बढ़ती जाए और किसको को पूरी संतुष्टि के साथ सर्व प्रक्रिया से अवगत कराया जाए ।उन्होंने ग्रामों के किसानों सरदार बलदेव सिंह, दिलबाग सिंह, सुखदेव सिंहसे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनी तथा उसके निष्पादन का आश्वासन दिया। मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक अनवर सैफी ,राजेश कुमार तथा कई कृषक गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here